बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को बीजेपी नेता किरीट सोमैया को आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए जुटाए गए धन के कथित दुरुपयोग के मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे दी। कोर्ट ने कहा, "सोमैया के खिलाफ मामला अस्पष्ट है और मीडिया रिपोर्ट पर आधारित है।" कोर्ट ने उन्हें ₹50,000 के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया है।