आईएनएस विक्रांत फंड मामले में किरीट सोमैया पर दर्ज हुआ मुकदमा; राउत बोले- जाना होगा जेल
बीजेपी नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया के खिलाफ आईएनएस विक्रांत के लिए इकट्ठा किए गए ₹57 करोड़ से अधिक के फंड में कथित अनियमितता के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। इस पर संजय राउत ने कहा, "आईएनएस विक्रांत के नाम पर करोड़ों रुपये जमाकर देश व जनता को ठगने वाले सोमैया बाप-बेटे को जेल जाना होगा।"