आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खरीदे गए मॉरिस ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास
दक्षिण अफ्रीकी ऑल-राउंडर क्रिस मॉरिस ने 34-साल की उम्र में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान किया है। 2021 में राजस्थान रॉयल्स द्वारा ₹16.25 करोड़ में खरीदे जाने के बाद मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। उन्होंने 2012-19 के बीच दक्षिण अफ्रीका के लिए सभी प्रारूपों में 69-मैच में 773-रन बनाए और 94-विकेट लिए।