आईपीएल मेगा ऑक्शन में त्वरित बोली प्रक्रिया नीलामी के दूसरे दिन रविवार को होगी। 590 खिलाड़ियों में से पहले 161 खिलाड़ी शनिवार को नीलामी की प्रक्रिया से गुज़रेंगे। त्वरित बोली प्रक्रिया के तहत, फ्रैंचाइज़ी को उन शेष खिलाड़ियों को नॉमिनेट करने को कहा जाएगा जिनमें उनकी दिलचस्पी है और फिर रविवार को उन खिलाड़ियों की नीलामी पहले होगी।