अक्षय कुमार के मुताबिक, 'सूर्यवंशी' में उनका किरदार मुंबई पुलिस (कानून व्यवस्था) के जॉइंट कमिश्नर विश्वास नांगरे पाटिल से प्रेरित है। अक्षय ने पाटिल को 'ईमानदार' बताते हुए कहा, "कोविड-19 के दौरान उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कर्स का नेतृत्व किया। वह फिट हैं...और...अपने स्वास्थ्य पर मेहनत करते हैं।" पाटिल ने 2008 मुंबई आतंकी हमले के दौरान एक आतंकवादी को गोली मारी थी।