आईफा 2025 में की जाएगी फिल्म 'शोले' की स्पेशल स्क्रीनिंग

इंटरनैशनल इंडियन फिल्म अकैडमी (आईफा) के 25वें ऐडिशन में निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्म 'शोले' की स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी। आईफा के आयोजकों ने फिल्म के 50 वर्ष पूरे होने पर जयपुर के मशहूर राज मंदिर सिनेमा में 'शोले' की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित करने का फैसला किया है। फिल्म 'शोले' 1975 में रिलीज़ हुई थी।