अभिनेत्री सनी लियोनी ने बताया है कि जब वह और उनके पति सरोगेसी की प्रक्रिया से गुज़र रहे थे तब उनके छह अंडे (चार लड़कियां व दो लड़के) थे। उन्होंने कहा, "हमने आईवीएफ (इन-विट्रो फर्टिलाइज़ेशन) का सहारा लिया था...लेकिन लड़कियों वाले अंडे भ्रूण में विकसित नहीं हुए।" बकौल लियोनी, "यह अत्यंत दुखद था…आप इसे लेकर असफल जैसा महसूस करते हैं।"