केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि आईसीआईसीआई बैंक ने एक बार उन्हें क्रेडिट कार्ड देने से मना कर दिया था जिसके बाद उन्होंने बैंक के तत्कालीन एमडी के.वी. कामत को इसकी जानकारी दी। बकौल गडकरी, "कामत ने कहा कि बैंक की वकीलों-राजनेताओं को क्रेडिट कार्ड नहीं देने की नीति है...बाद में उन्होंने…मेरे लिए क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था की।"