आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति के अध्यक्ष बने सौरव गांगुली

बीसीसीआई के प्रमुख सौरव गांगुली को आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वह अनिल कुंबले का स्थान लेंगे। आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने कहा, "आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति के अध्यक्ष के पद पर सौरव का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है...पिछले नौ वर्षों में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अनिल को धन्यवाद देना चाहता हूं।"