अभिनेता अनिल कपूर ने 'कॉफी विद करण-7' में नेपोटिज़्म पर कहा है कि एक ऐक्टर अपनी विरासत भाई-बेटों को नहीं दे सकता। उन्होंने कहा, "जैकी श्रॉफ को आउटसाइडर होकर भी पहला ब्रेक सुभाष घई से मिला...उस समय मैं छोटे-मोटे रोल करता था...मुझे अच्छा नहीं लगा था।" बकौल अनिल, "बाद में यश चोपड़ा की फिल्म साइन करने पर...मैंने संतुष्ट महसूस किया।"