'आए हो मेरी ज़िंदगी में..' फेवरेट गानों में से एक: राजा हिंदुस्तानी के 25 साल पर करिश्मा

आमिर खान और करिश्मा कपूर द्वारा अभिनीत फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' के 25 साल पूरे होने पर करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि 'आए हो मेरी ज़िंदगी में..' उनके करियर के पसंदीदा गानों में से एक है। उन्होंने कहा, "एक युवा के तौर पर इस गाने पर परफॉर्म करते हुए मुझमें कई भावनाएं उमड़ आई थीं।"