आकांक्षा ने इंस्टाग्राम यूज़रनेम से गौरव खन्ना का नाम हटाने के लिए मेटा से मांगी मदद
अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने अपने इंस्टाग्राम यूज़रनेम ‘akankshagkhanna’ से पति गौरव खन्ना का नाम हटाने के लिए मेटा इंडिया से मदद मांगी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "वेरिफिकेशन से जुड़ी मौजूदा पाबंदियों के कारण...कई कोशिशों के बावजूद यूज़रनेम नहीं बदल पाई।" गौरतलब है, 'लॉक अप' में आकांक्षा ने बताया था कि वह और गौरव तलाक ले रहे हैं।