inshorts

'कल तक पिछड़ा, अब पंडित फिर पता नहीं', आकाश आनंद ने PDA को लेकर अखिलेश पर कसा तंज़

बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने सपा के PDA फॉर्मूले पर तंज़ कसा है। उन्होंने कहा, "P का मतलब पहले 'पिछड़ा', फिर 'पंडित' था....चुनाव आते-आते 'पता नहीं' हो जाएगा।" आकाश ने आगरा दलित सम्मेलन में रामगोपाल यादव द्वारा युवाओं को 'मूर्ख' कहने पर दलित समाज से अखिलेश से सार्वजनिक माफी की मांग भी की है।