बसपा राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने आगरा के एत्मादपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि इस बार सत्ता की चाबी न मिली तो लात मारकर दरवाजा खोलेंगे। उन्होंने बीजेपी पर दस साल में कोई दलित डिप्टी सीएम न बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रामगोपाल और अखिलेश यादव को दलित समाज से माफी मांगनी चाहिए।