भारत ने सोमवार को आकाश मिसाइल के नए वर्ज़न 'आकाश प्राइम' का सफल परीक्षण किया, जो दुश्मन विमान की तरह दिखने वाले मानव रहित हवाई लक्ष्य को नष्ट करने में सक्षम है। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने मानव रहित डमी आकाशीय लक्ष्य को इंटरसेप्ट किया और सटीक निशाना साधकर उसे ध्वस्त कर दिया। इसका परीक्षण चांदीपुर (ओडिशा) में किया गया।