अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा है कि उनकी फिल्म 'कबीर सिंह' (2019) एक पारिवारिक फिल्म थी। उन्होंने कहा, "'कबीर सिंह' तकनीकी रूप से एक वयस्क फिल्म थी लेकिन इसे पसंद करने और अपने परिवार के साथ देखने वालों की संख्या अविश्वसनीय है।" बकौल शाहिद, आक्रामक होने के बावजूद लोगों ने इस फिल्म को अपने-अपने परिवार के साथ देखा।