आखिरी बार फराह खान के साथ दिखे थे 'महाभारत' के कर्ण; साथ में थे 2 जिगरी यार

'महाभारत' में कर्ण का किरदार निभाने वाले पंकज धीर को आखिरी बार कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान के एक व्लॉग में देखा गया था जो जनवरी 2025 में यूट्यूब पर रिलीज़ हुआ था। इस वीडियो में उनके साथ महाभारत के 'दुर्योधन' पुनीत इस्सर और 'अर्जुन' फिरोज खान भी थे। इस वीडियो में पंकज बोलने में एकदम सहज दिख रहे थे।