आखिरकार करियर में उस मुकाम पर पहुंच गई हूं जहां मैं हमेशा से रहना चाहती थी: परिणीति

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने वर्ष 2021 को लेकर कहा है, "मैं अपने करियर में आखिरकार उस स्थान पर पहुंच गई हूं...जहां मैं हमेशा से रहना चाहती थी।" ऐक्ट्रेस ने आगे कहा, "इस वर्ष ने मुझे मेरे छोटे-छोटे कदमों का परिणाम दिया है।" परिणीति ने इस साल 'द गर्ल ऑन द ट्रेन', 'संदीप और पिंकी फरार' और 'साइना' में काम किया।