'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 12 साल काम करने के बाद 2020 में शो छोड़ने वाली ऐक्ट्रेस नेहा मेहता ने कहा है कि उन्हें आखिरी 6 महीने का बकाया अभी तक नहीं मिला। बकौल नेहा, "मैंने उन्हें कई बार फोन किया...मुझे शिकायत करना पसंद नहीं...उम्मीद है कि जल्द कोई समाधान निकलेगा और मुझे अपनी मेहनत की कमाई मिल जाएगी।"