आगरा (यूपी) के नगला वीरभान गांव में बारात के दौरान डीजे पर डॉक्टर बीआर अंबेडकर से जुड़ा गाना बजने पर 20-25 लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान दूल्हे को घोड़ी से खींचकर मारा गया और मेहमानों को लाठी-रॉड से पीटा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बसपा और आज़ाद समाज पार्टी ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।