आगामी सत्र से साल में दो बार सीयूईटी आयोजित करने पर विचार करेगी एनटीए: यूजीसी

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) अगले सत्र से एक साल में दो बार साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) का आयोजन करने पर विचार करेगी। कुमार ने कहा कि सीयूईटी से न तो बोर्ड परीक्षाओं का औचित्य समाप्त होगा और ना ही इससे ‘कोचिंग की संस्कृति’ को बढ़ावा मिलेगा।