आज़ाद भारत में अबतक केवल एक महिला रतनबाई जैन को फांसी पर चढ़ाया गया है। रतनबाई ने उसके पति के साथ अवैध संबंधों के शक में तीन महिलाओं की हत्या की थी। दिल्ली के कोर्ट ने उसे सज़ा-ए-मौत सुनाई थी जिसे पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बरकरार रखा और 3 जनवरी 1955 को दिल्ली की जेल में उसे फांसी दे दी गई।