inshorts

आज जितनी निर्णायक सरकार भारत में है, उतनी पहले कभी नहीं रही: पीएम मोदी

इंडियन स्पेस असोसिएशन (इस्पा) के उद्घाटन के दौरान सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जितनी निर्णायक सरकार भारत में है, उतनी पहले कभी नहीं रही। पीएम मोदी ने घाटे में चल रही सार्वजनिक एयरलाइन एअर इंडिया के निजीकरण में सरकार की सफलता का हवाला देते हुए कहा कि यह हमारी प्रतिबद्धता और गंभीरता को दिखाता है।