आज न वह बचे, न हमारे राजनीतिक मतभेद: अपने पिता के निधन के बाद पुष्पम प्रिया चौधरी

'द प्लुरल्स पार्टी' की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपने पिता व बिहार के पूर्व एमएलसी विनोद कुमार चौधरी के निधन के बाद ट्विटर पर उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है। पुष्पम ने लिखा, "वह (पिता) कहते थे कि मेरे साथ भी कम-से-कम एक तस्वीर शेयर कर देती...आज न वह बचे और न हमारे बीच के राजनीतिक मतभेद।"