कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा है, "आज पहली बार आपने रुलाया है राजू भाई 💔। काश एक मुलाकात और हो जाती।" कपिल ने आगे लिखा, "ईश्वर आपको अपने चरणों में स्थान दे। आप बहुत याद आएंगे। अलविदा 🙏 ओम शांति।"