अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने कहा है कि अभिनेत्री दिशा पाटनी उन कुछ लोगों में से हैं जिन्हें वह ज़रूरत पड़ने पर सबसे पहले फोन लगाएंगी। उन्होंने कहा, "जानती हूं...वह मेरे लिए मौजूद रहेंगी...हमने हमेशा एक दूसरे का समर्थन किया है।" बकौल कृष्णा, "ऐसी दुनिया में जहां महिलाएं लगातार एक-दूसरे को नीचा दिखाती हैं...हम इसके विपरीत हैं।"