प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में गुरुवार को अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को कभी भी भारत रत्न के योग्य नहीं समझा। प्रधानमंत्री ने कहा, "आज मजबूरन कांग्रेस को जय भीम बोलना पड़ रहा, उनका मुंह सूख जाता है।" प्रधानमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब की हर बात से कांग्रेस चिढ़ती थी।