आज मेरी भावनाओं का दिन नहीं: राजू श्रीवास्तव के निधन पर अपने कमेंट पर माफी मांगते हुए रोहन

राजू श्रीवास्तव के निधन पर असंवेदनशील टिप्पणी करने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन रोहन जोशी ने माफी मांगी है। उन्होंने अपने पोस्ट पर लोगों के कमेंट डिलीट करने को लेकर सफाई देते हुए कहा, "कुछ मिनट के गुस्से के बाद मैंने महसूस किया कि आज का दिन मेरी निजी भावनाओं के लिए नहीं है। बुरा लगा हो तो माफ कर दीजिए।"