आज रिलीज हो रही है 'पंचायत 3', कब और कहां देख पाएंगे
फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। बता दें कि अमेजॉन प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाली तथा सबसे ज्यादा स्ट्रीम की जाने वाली इंडियन वेब सीरीज ‘पंचायत’ के मोस्ट अवेटेड तीसरे सीज़न का प्रीमियर आज यानी मंगलवार को हो रहा है। बता दें कि इस सीरीज के दोनों सीजन दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किए थे।