कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को कहा, "आज संसद में अन्नदाता के नाम का सूरज उगाना है।" वहीं, राहुल गांधी और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित पार्टी सांसदों ने तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया।