अभिनेता सोनू सूद ने शूटर कोनिका लायक की आत्महत्या पर ट्वीट किया है, "आज सिर्फ मेरा नहीं…पूरे देश का दिल टूटा है।" एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, "इस दुखद खबर से दिल पूरी तरह टूट गया…मुझे याद है...जब कोनिका को राइफल भेंट की थी तो...उसने मुझे ओलंपिक्स का मेडल लाने का वादा किया था…आज वो सब खत्म हो गया।"