अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने इंस्टाग्राम पर शादी की सालगिरह पर अपने दिवंगत पति राज कौशल के साथ शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में टूटे दिल की इमोजी के साथ लिखा, "आज हमारी शादी की 23वीं सालगिरह होती।" गौरतलब है कि मंदिरा के पति व फिल्ममेकर राज का निधन 30 जून, 2021 को हार्ट अटैक से हुआ था।