सुप्रीम कोर्ट से सपा नेता आज़म खान को अंतरिम राहत मिलने के बाद बीजेपी ने सपा पर हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ताओं ने आरोप लगाया कि आज़म ने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर गरीबों की ज़मीन हड़पी और सरकारी धन से जौहर यूनिवर्सिटी खड़ी की। उन्होंने सपा से कहा कि अंतरिम राहत का मतलब सज़ाओं से मुक्ति नहीं है।