सपा नेता आज़म खान ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (91) के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, "मां सी दौलत कहां किसी के पास होती है।" आज़म ने सीएम योगी और उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। गौरतलब है कि सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया था।