सपा नेता आज़म खान ने दिल्ली में आयोजित 'बज़्म-ए-मुनव्वर: एक शाम संविधान के नाम' कार्यक्रम में पुराने राजनीतिक किस्से सुनाए। उन्होंने बताया कि जया प्रदा से नाराज़गी के चलते उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। इसके बाद उनके शहर के लोगों ने कहा था, "भाई, अब तुम खत्म हो गए।" आज़म ने जेल के दिनों का भी ज़िक्र किया।