आजमगढ़ (यूपी) में AIMIM नेता अब्दुल्ला के बेटे औरंगज़ेब उर्फ उमर का शव बुधवार सुबह सड़क किनारे मिला। वह मंगलवार शाम दोस्तों के साथ लखनऊ घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। परिजनों के मुताबिक, उसके शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान नहीं थे। पुलिस ने उमर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।