inshorts

आज़म खान, मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद से कथित धनशोधन मामले में पूछताछ करेगी ईडी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को कथित धनशोधन के मामले में सपा नेता आज़म खान, बसपा विधायक मुख्तार अंसारी और पूर्व सांसद अतीक अहमद से पूछताछ करने की कोर्ट से अनुमति मिल गई है। गौरतलब है कि अतीक अहमद गुजरात व अन्य 2 नेता यूपी की जेलों में बंद हैं। खबर के अनुसार, ईडी संभवत: जेलों में ही इनसे पूछताछ करेगी।