चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की आज़मगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के पास कुल ₹9.08 करोड़ की चल व अचल संपत्ति है। निरहुआ ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया कि उनके पास मुंबई में 3 फ्लैट हैं। निरहुआ के पास रेंज रोवर व टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी लग्ज़री गाड़ियां भी हैं।