आटे की किल्लत से दहला पाकिस्तान, एक बोरी आटे की कीमत हुई दोगुनी; लोगों का फूटा गुस्सा

पाकिस्तान के रावलपिंडी और इस्लामाबाद में अचानक आटे का संकट गहरा गया है। पंजाब फूड डिपार्टमेंट द्वारा गेहूं की सप्लाई पर रोक लगाने के बाद दोनों शहरों में फ्लोर मिलों ने आटा वितरण बंद करने की घोषणा की है। पाकिस्तान नानबाई असोसिएशन के मुताबिक, 79-किलोग्राम की बोरी की कीमत 5,500 पाकिस्तानी रुपए से बढ़कर 11,000 पाकिस्तानी रुपए हो गई है।