inshorts

आतिशी का दावा- रमेश बिधूड़ी के भतीजे ने AAP कार्यकर्ताओं को धमकाया; ईसी से की शिकायत

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी व कालकाजी से 'आप' उम्मीदवार ने चुनाव आयोग को बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के भतीजे ऋषभ बिधूड़ी व अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दी है। बकौल आतिशी, ऋषभ व अन्य बीजेपी सदस्यों ने 'आप' नेता व अन्य को गालियां देकर धमकाया। आतिशी ने कहा कि 'उनसे कहा गया घर बैठ जाओ नहीं, हाथ-पैर टूट जाएंगे'।