आतिशी ने दिल्ली CM को लिखी चिट्ठी, महिलाओं के लिए किए गए PM के वादे को दिलाया याद

दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं के खाते में ₹2500 जमा कराने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादे को लेकर 'आप' नेता आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि 8 मार्च (महिला दिवस) के दिन दिल्ली की महिलाओं के मोबाइल में ₹2500 उनके खाते में आने का मेसेज आएगा।"