पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को बरनाला में कहा, "झाड़ू ('आप' का चुनाव चिन्ह) के नेता...आपको आतंकवादी के घर...मिल सकते हैं।" उन्होंने कहा, "हमारे (कांग्रेस) नेता...आतंकवादी के घर पर आपको कभी नहीं मिलेंगे...हो ही नहीं सकता!" दरअसल, 2017 में मोगा में एक पूर्व खालिस्तानी आतंकवादी के घर पर 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल रुके थे।