नैशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने आतंकवाद को लेकर कहा है कि श्रीनगर तक महफूज़ नहीं रह गया है। उन्होंने कहा, "हमारे शासन के दौरान जिन इलाकों से आतंकियों का सफाया हुआ था...वहां आतंकवाद फिर से बढ़ रहा है...ये आतंकवादी बाहर से नहीं आए, बल्कि कश्मीर के युवा हैं...जो गुस्से व दूसरी वजहों से हथियार उठाने को तैयार हैं।"