आत्महत्या करने की आशंका को लेकर सिंगर आर. केली की हुई थी निगरानी: वकील

अमेरिकी सिंगर आर. केली के वकील ने शिकागो के एक कोर्ट को बताया है कि कई यौन अपराधों में दोषी करार दिए जाने के बाद आत्महत्या करने की आशंका को लेकर 3 सप्ताह पहले केली की निगरानी हुई थी। गौरतलब है कि न्यूयॉर्क के एक कोर्ट ने 27 सितंबर को सेक्स-ट्रैफिकिंग के केस में केली को दोषी पाया था।