शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर विपक्षी नेताओं, मंत्रियों और पत्रकारों के फोन टैप व हैक कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई/भ्रष्टाचार/डेटा सेंटर/प्रदूषण जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही है। आदित्य ने प्रदूषण के आंकड़ों में हेरफेर का आरोप लगाते हुए कहा कि वास्तविक AQI आधिकारिक आंकड़ों से कहीं ज्यादा है।