फिल्ममेकर आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम को अपनी सफलता का श्रेय दिया और उन्हें 'सोने जैसे दिल वाली' और 'लेडी लक' बताया है। उन्होंने कहा, "मुझे रातों-रात स्टार बनने में 20-साल लगे। ये बेहद चुनौतीपूर्ण लेकिन रोमांचक सफर रहा...मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मेरी शादी ऐसे इंसान से हुई जो मेरे अबतक के मिले सबसे बेहतरीन लोगों में से एक है।"