आदित्य पंचोली के गाली देने व बदसलूकी करने पर बीच में छोड़ दी थी फिल्म 'सुरक्षा': शीबा

ऐक्ट्रेस शीबा आकाशदीप ने बताया है कि उन्होंने 1995 में 'सुरक्षा' को बीच में छोड़ दिया था क्योंकि सेट पर अभिनेता आदित्य पंचोली ने उन्हें गाली दी और उनसे बदसलूकी की थी। उन्होंने कहा, "निर्देशक शॉट समझाने वाले थे...आदित्य ने कहा, 'इसे ऐसे करो' या कुछ और। मुझे नींद आ रही थी। मैंने कहा, 'अपना काम खुद करो'...वह भड़क गए।"