inshorts

आदमी को हमेशा दोषी ठहराया जाता है: संजीदा से तलाक के बाद बेटी से न मिलने की खबर पर आमिर

ऐक्टर आमिर अली ने पूर्व पत्नी व ऐक्ट्रेस संजीदा शेख से तलाक के बाद अपनी बेटी से मिलने की इजाज़त न होने की खबर पर कहा है, "यह एक संवेदनशील विषय है...और मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता।" आमिर ने कहा, "मैं कोई (विक्टिम) कार्ड नहीं खेलना चाहता...लेकिन दुर्भाग्य से एक आदमी को हमेशा दोषी ठहराया जाता है।"