'आदिपुरुष' में राम की भूमिका प्रभास से बेहतर कोई नहीं निभा पाता: निर्देशक ओम राउत

निर्देशक ओम राउत ने अपनी आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर कहा है कि इसमें भगवान राम की भूमिका के लिए प्रभास से बेहतर कोई नहीं हो सकता था। उन्होंने कहा, "मेरे मुताबिक आंखें दिल का हाल बताती हैं और प्रभास की आंखों में शांति दिखती है...उनकी आंखों से, मैं प्रभु राम की अपनी कल्पना के सबसे करीब पहुंच गया।"