आधिकारिक आवास सील होने के बाद पैक सामान के बीच काम करती दिखीं दिल्ली की सीएम आतिशी
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का आधिकारिक आवास सील किए जाने के बाद वह अपने निजी आवास पर बड़े-बड़े कार्टन में पैक सामान के बीच काम करती हुई दिखीं जिसकी तस्वीर सामने आई है। सीएमओ की ओर से कहा गया है कि बीजेपी के इशारे पर एलजी ने जबरन आतिशी का सामान सीएम आवास से निकाला है।